
औरंगाबाद- मंगलवार की दोपहर मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवगंज के समीप केशहर नदी से अचेत अवस्था में एक अज्ञात किशोरी मिली है जिसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 14 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने केशहर नदी मे एक किशोरी को बेहोशी के हालत मे देखा जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सीएचसी मदनपुर में इलाज के लिए भर्ती किया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है। युवती नदी मे कैसे गिरी अभी तक इसकी कोई
जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।