
डिजिटल टीम, बिक्रमगंज। जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र के चिलबिला नहर में डूबी किशोरी का शव आज बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के गोटपा नहर के समीप से बरामद किया गया है। मृतका का शव नहर में तैर रहा था। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार, लापता किशोरी का पैर फिसल गया था। जिसके बाद परिजन और स्थानीय प्रशासन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों को शव सौंप दिया गया है। करीब 36 घंटे से किशोरी की तलाश हो रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद किशोरी के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।