By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: डीएम ने जागरुकता जनसंवाद कार्यक्रम का किया आयोजन
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > डीएम ने जागरुकता जनसंवाद कार्यक्रम का किया आयोजन
क्षेत्रीयवीडियोसमाचार

डीएम ने जागरुकता जनसंवाद कार्यक्रम का किया आयोजन

Prashant Parasar
Last updated: 2023/10/12 at 2:54 PM
Prashant Parasar Published October 12, 2023
Share
SHARE

 

डेहरी आन सोन (रोहतास) डेहरी प्रखंड के मनरेगा भवन के मैदान में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पदाधिकारियों के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पौधा देकर स्वागत किया। जनसंवाद में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों को ससमय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है।

विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का उठाएं लाभ

योजनाओं के क्रियान्वयन की समुचित जानकारी को उपलब्ध कराने को लेकर सरकार, जिला व प्रखंड प्रशासन दृढ़ रुप से संकल्पित है, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके लिए योजनाओं की जानकारी लेना जरुरी है।
हालांकि जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों के बीच जागरुकता कार्यक्रम की जानकारी दी जाती रही है। बावजूद इनके पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन में जितना भागीदारी विभाग की है उतना ही भागीदारी आपकी भी है। यदि योजना में आपकी भागीदारी नहीं होगी तो उन योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार सकते हैं।

सरकार की सभी योजनाएं का पहुंचे लाभ

ऐसे में सरकार की सभी योजनाओं का पात्र लाभूक लाभ लें। इतना ही नहीं पदाधिकारी ने आमजनों से भी योजना के क्रियान्वयन में हो रही कठिनाईयों का फीडबैक लिया। मौजूद पदाधिकारियों ने अपने -अपने विभाग की योजनाओं की अपडेट को उपलब्ध कराया। वहीं आमजनों ने भी योजना के संदर्भ में अपनी कठिनाईयों को दर्शाया। उपस्थित जनमानस ने जनसंवाद के इस कार्यक्रम को जमकर सराहा। संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने किया।

संवाद कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुमार, समाजसेवी आशुतोष कुमार सिंह, बिन्दा चन्द्रवंशी, सरपंच संघ के अध्यक्ष दिलिप सिंह, डेहरी प्रखंड प्रमुख कुमार संजीव सिंह, दहाउर मुखिया संतोष कुमार सिंह, मथुरी पंचायत मुखिया छोटी देवी, चकन्हा पंचायत मुखिया पुनम देवी, दरीहट मुखिया शारदा कुंवर, भैसहा मुखिया मंजू देवी चन्द्रवंशी, बरांव कला मुखिया ददन पासवान, मझिआंव मुखिया अनिल कुमार, पहलेजा चंदन कुमार सोनी, गंगौली मुखिया देवानंद सिंह, पतपुरा मुखिया कलावती देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Prashant Parasar

TAGGED: rohtas news
Prashant Parasar October 12, 2023 October 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार
12 मई को गुरु गोरखनाथ का प्रकोटत्सव मनाने को लेकर की गई बैठक
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?