
पटना । अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव प्रीति पाठक के नेतृत्व में जक्कनपुर मंडल मे साइकिल यात्रा निकाल बढ़ते प्रदूषण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रहलाद वर्मा, राष्ट्रीय सचिव राजेश श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कहा की सांस की दिक्कतों से लेकर स्ट्रोक और फेफड़े से जुड़ी बीमारियों का कारण बनती है। दूषित हवा वर्तमान में एक बार फिर वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है और दीवाली जैसे-जैसे करीब आ रही है। वैसे-वैसे हवा जहरीली होने लगी है। ऐसे में व्यक्ति अपने स्तर पर हवा को साफ करने का प्रयास कर सकता है। आज इसी उद्देश्य से मोर्चा के साथियों ने साइकिल यात्रा निकाल लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। आगे भी मोर्चा के साथियों द्वारा इस तरह का मुहिम चला लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। श्री गुप्ता ने राज्य सरकार से प्रदूषण के रोक थाम हेतु उचित कदम उठाने की भी माँग की। मौके पर प्रदेश महासचिव मीना तिवारी, प्रदेश सचिव धनंजय कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, मुकेश कुमार, प्रदीप साह, विकास चंद्रा, नीरज बिट्टू, अभय कुमार मुकुल आदि मौजूद थे।