
अभिषेक कुमार संवाददाता।
अमझोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़रिया गांव के मुख्य सड़क पर साइकिल सवार और बाइक सवार की आपस मे टक्कर से सड़क दुर्घटना में दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए हैं। एक पड़रिया व एक राजीरामडीहरा के रहने वाले थे। समाजसेवी योगेंद्र कुशवाहा की मदद से दोनो घायल व्यक्ति को अपने निजी एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए रवाना किए।