By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: कैमूर में तालाब में स्नान करने गए एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से मौत
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > कैमूर में तालाब में स्नान करने गए एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से मौत
क्षेत्रीयसमाचार

कैमूर में तालाब में स्नान करने गए एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से मौत

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/11/13 at 2:06 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published November 13, 2023
Share
SHARE

 रामपुर: जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत धवपोखर गांव में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घट गई। जिसे सुन कर हर किसी का कलेज फट गया। गांव के पांच बच्चे तालाब में स्नान करने के दौरान डूब गए। जिनकी मौत हो गई। पांचों एक ही परिवार के बच्चे हैं। जबकि इसी परिवार की तीन अन्य बच्चे भी साथ में स्नान करने गए थे, लेकिन संयोगवश वे सुरक्षित बच गए। मृतकों में शिक्षक सुशील राम की तीन पुत्री शामिल हैं। जिसमें अनु प्रिया 12 वर्ष, अंशु प्रिया दस वर्ष व मधु कुमारी आठ वर्ष शामिल है। जबकि उनके छोटे भाई सुनील राम की एक पुत्री अपुर्वा कुमारी चार वर्ष व सुशील व सुनील की बहन रिंकू देवी का पुत्र अमन कुमार चार वर्ष की भी डूबने से मौत हो गई। वहीं सुनील राम का पुत्र आयुष दस वर्ष व पुत्री आयुषी आठ वर्ष व सुशील राम का एक पुत्र अंकित कुमार 11 वर्ष बच गए। मृतकों में अमन कुमार रोहतास जिले के मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनखाड़ा गांव निवासी जोखू राम का पुत्र है। जबकि अन्य धवपोखर गांव के ही हैं। बताया जाता है कि रिंकू देवी अपने मायके धवपोखर दो दिन पूर्व आई थी। उन्होंने अपने मायके में खेती की है। वह सोमवार की सुबह धान की कटनी करने गई थी। उन्हें खाना लेकर सभी आठ बच्चे खेत पर गए। खाना देकर वे कुड़ारी गांव के मौजा में स्थित फकीराना तालाब में स्नान करने लगे। इसी दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। जबकि तीन तालाब के किनारे ही थे। तीनों ने जब पांचों बच्चों को डूबते हुए देखा तो खेत पर धान की कटनी कर रही रिंकू देवी के यहां पहुंच कर जानकारी दिए। वहां से रिंकू देवी तालाब पर आई तो उन्होंने कोशिश कर दो बच्चों को बचा लिया। लेकिन इस दौरान वह भी डूृबने लगी। किसी तरह प्रयास कर उन्होंने अपने आप को बचा लिया। तब तक गांव का एक युवक तालाब की तरफ आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने ही गांव में फोन से सूचना दी तब गांव के लोग पहुंचे और पानी में डूबे तीन बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को चेनारी के पास स्थित तेलाड़ी में निजी अस्पताल में ले गए। वहां से फिर कुदरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच कर पांचों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुन: सभी के शव को लेकर ग्रामीण गांव चले आए।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: kaimur latest news
GOVINDA MISHRA November 13, 2023 November 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?