
कोचस (रोहतास) करगहर विधानसभा अंतर्गत कोचस प्रखंड के ग्राम अगरसी डिहरा में दीपावली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करगहर विधानसभा के पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही कार्यक्रम का अध्यक्षता राजू सिंह जदयू नेता व संचालन उमाकांत सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा कि दीपावली का त्यौहार सांस्कृतिक और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इसी त्यौहार के कारण लोगों में आज भी सामाजिक एकता बनी हुई है। जो इस तरह से संस्कृति कार्यक्रम के आयोजन कर बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे हैं। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य नीलम पटेल ने बताया कि दीपावली हिंदुओं का सबसे लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण त्योहार में से एक हैं। जिसे बड़े ही उत्साह पूर्वक एवं धूमधाम के साथ मनाया जाता है।वही कमेटी के अध्यक्ष सोनू सिंह के द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पुष्प देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नीलम पटेल जिला परिषद सदस्य कोचस पूर्वी, गुप्तेश्वर सिंह राज्य परिषद सदस्य, प्रमोद पटेल जिला महासचिव जदयू, उपेंद्र सिंह, बिंदेश्वर सिंह, सचिव प्रेमचंद भगत, उपाध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष दीपू कुमार, उपसचिव रंजीत शर्मा, व्यवस्थापक रवि शंकर कुमार, राहुल सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित रहे।