
डेहरी ऑन सोन (रोहतास) प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय ने 3 वर्ष का कार्यकाल चलाने हेतु नई कमेटी की घोषणा की है जो आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में और अधिक संगठन मजबूती हेतु 50 परसेंट नए चेहरे को संगठन में जगह दी है। जिसमें पंचायत समिति सदस्य शमशेर सिंह एवं विमलेश महतो को महामंत्री अनिल सिंह, डॉक्टर ओमप्रकाश, अजय पांडेय, रंग बहादुर सिंह, अनिल सिंह, सोनू सिंह को उपाध्यक्ष अमित राज सिंह, विक्की सिंह, सुमित गुप्ता, संतोष यादव, रंजन गुप्ता, विवेक दुबे को मंत्री तथा नवल मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वही संजय सिंह सरपंच एवं जितेंद्र गुप्ता को प्रवक्ता एवं सच्चिदानंद सिंह एवं सचिन सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा श्रीकांत मिश्रा को किसान मोर्चा, राजा पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा, गोविंद गुप्ता को ओबीसी मोर्चा एवं असलम अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। 61 सदस्य का प्रखंड कमेटी बनाया गया है। जो संगठन को मजबूती एवं आगामी चुनाव में यह सभी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।