
सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी रोहतास की बैठक जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता एवं जिल कार्यक्रम संयोजक बाबा साहब परिनिर्माण दिवस सत्यनारायण पासवान के संचालन में जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विषय 6 दिसंबर को बाबा साहब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस मिलर स्कूल पटना में होने जा रहा है। जिसको लेकर ज्यादा से ज्यादा अनुसूचित वर्ग के लोग पटना पहुंचे इसे लेकर विस्तृत रूप से तैयारी पर चर्चा हुई। रोहतास जिले से एक हजार से ज्यादा संख्या में अनुसूचित वर्ग पहुचेंगे। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता सह पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व प्रदेश मंत्री अजय यादव, जिला महामंत्री विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष रेखा नागमणि, मंगलानंद पाठक, जिला मंत्री रामायण पासवान, जितेंद्र राम, प्रो. मैकू राम, सुनील रजक, विनोद गौतम, विनोद पासवान, लारा पासवान, महेंद्र पासवान, नंदलाल राम, रविन्द्र कुशवाहा, मुन्ना शर्मा, भोला गुप्ता, कन्हैया शर्मा, रविरंजन पासवान, अमरजीत कुशवाहा, छोटेलाल सोनी, राजेश गुप्ता, दिलीप जयसवाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।