
सासाराम (रोहतास) कुशवाहा सभा भवन समिति के तत्वाधान में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर मेहता, प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुशवाहा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर सिंह का स्वागत अभिनंदन फूल माला एवं अंग वस्त्र से कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता एवं सभा भवन के ट्रस्टी संरक्षक सत्यनारायण स्वामी के संचालन में किया गया। इस मौके पर सभा भवन के उपाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह, सचिव शिवकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राम अवतार मौर्य, उपमेयर सत्यवंती देवी, चंद्रशेखर सिंह, संजय कुमार सिंह कुशवाहा, कपिल देव सिंह, रामचंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, विजेंद्र सिंह, दशरथ सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, पप्पू शर्मा, सरोज कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।