
सासाराम (रोहतास) जिला जनता दल यूनाइटेड के विभिन्न प्रकोष्ठ, नगर एवं प्रखंड अध्यक्षो की एक बैठक पार्टी के प्रभाकर रोड सासाराम स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के रोहतास जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में आगामी 26 नवम्बर को पटना में आयोजित भीम सम्वाद को सफल बनाने तथा उसमें रोहतास जिले से बडी संख्या में कार्यकर्ताओं के लेकर जाने के लिए चर्चा की गई तथा इस संबंध में आवश्यक निर्णय लिए गए। मौके पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड से कार्यकर्ता पटना पहुचने के लिए उत्साहित और ललायित है। उनके आने जाने की समुचित व्यवस्था की जायेगी। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड अध्यक्ष अपने स्तर से निजी वाहनों की व्यवस्था करेंगे औऱ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पटना पहुचेंगे।
बैठक में पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, अलख निरंजन, नेहा नटराज, असलम अंसारी, राजेश सोनकर, तजामुल अंसारी, रमाकांत पटेल, आसुतोष सिंह, विकास सिंह, सिकंजय सिंह, राज सोनी, इरशाद खान, दीपक चौबे, सुरेंद्र कुशवाहा, सिध्देश्वर वर्मा, ज्ञानेंद्र दुबे, धर्मेंद्र कुशवाहा, अशोक राम, हरिहर पटेल, रूपेश चंद्रवंशी, विनोद कुशवाहा, अजय महतो, वीरेन्द्र बिंद, विद्याभूषण जी, राजकुमार राम, कृष्ण शर्मा, उपेन्द्र पटेल सहित कई अन्य उपस्थित थे।