
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149 वी जयंती समारोह का आयोजन पटेल स्मारक समिति के अध्यक्ष मोद नारायण पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को नगर परिषद बस पड़ाव स्थित पटेल जी के स्मारक के निकट आयोजित किया गया। संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री राज्य सरकार श्रवण कुमार ने कहा कि देश के आजादी के बाद देश के सभी रियासत को एकत्रतीत कर देश की अखंडता को अक्षुण रखा। वर्ष 2005 में 35 लाख बच्चे विद्यालय से बाहर थे।जो बच्चे दलित और महादलित परिवार के थे। जो आज विद्यालय में पठन पाठन कर रहे है।राज्य सरकार शिक्षा चिकित्सा और बालिका शिक्षा पर काम कर रही है।बालिका शिक्षा पर राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है।बच्चियों को उच्च शिक्षा स्नातक पास करने पर 50 हजार रुपए का प्रोत्साहन दिया जाता है।कृषि के क्षेत्र में कार्य कर राज्य सरकार पटेल के सपनो को साकार कर रही है।पटेल ने जो भी लड़ाई प्रारंभ किया उसे अंतिम रूप देने का कार्य करते थे। सभी अपने पैतृक पेशा को आगे बढ़ाते है।किंतु किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता है। क्यो की कृषि घाटे का सौदा है।जिसे लाभ के सौदा करने के लिए राज्य सरकार कृषि रोड मैप पर काम कर रही है। किसानो के लिए कई योजनाएं संचालित है।डा निर्मल ने कहा कि सरदार की उपाधि वल्लभ भाई पटेल को उनके कार्यों के कारण महात्मा गांधी ने दिया था।विनय चंचल ने कहा कि देश के एकता और अखंडता में देश के पूर्व गृह मंत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम का संचालन मदन चंद्रवंशी ने किया। अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ से राजकुमार पटेल उर्फ बंटी ने अतिथियों का स्वागत किया।मौके पर सतेन्द्र सिंह,महेंद्र सिंह यादव (पूर्व जीप सदस्य),अमरेश सिंह,उषा पटेल,जदयू प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी समेत कई ने संबोधित किया।