
सासाराम (रोहतास) गुजरात के भावनगर विधानसभा क्षेत्र से 10 वीं और 11वीं विधानसभा में दो बार विधायक रह चुके उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश सह-प्रभारी एवं वर्तमान में बिहार भाजपा के प्रदेश सह- प्रभारी, कुशल संगठक, राजनेता, शिवभक्त सुनील ओझा का असमय निधन भाजपा परिवार के लिए अत्यंत दुःखद है। उक्त विचार प्रकट कहते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी ने रौजा रोड, सासाराम स्थित शिवघाट मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी स्मृति में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि निवेदित की। सुनील ओझा बिहार भाजपा के सह प्रभारी, एक कुशल संगठन कर्मी थे। इस खबर से समस्त भाजपा परिवार शोकाकुल है। राजनैतिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। तबीयत बिगड़ने के बाद ओझा को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। सुनील ओझा काशी क्षेत्र के पूर्व संयोजक रहे थे। वहीं भाजपा ने उन्हें वर्तमान में भाजपा के बिहार प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी दे रखी थी।
पीएम मोदी के करीबी सुनील ओझा उन बेहद कम नेताओं की लिस्ट में थे जिन्हें पीएम मोदी से मिलने का सीधा एक्सेस था। साल 2014 में जब पीएम मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। तब सुनील ओझा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए गुजरात से काशी पहुंचे थे। इसके बाद वह काशी में हीं रह गए। वाराणसी-मिर्जापुर के बार्डर के गढ़ौली धाम में श्री ओझा एक आश्रम का निर्माण कराये थे। उनके निधन के उपरांत राष्ट्रीय, प्रादेशिक स्तर के नेताओं द्वारा शोक संतप्त होकर श्रद्धांजलि निवेदित की जा रही है। जिसमें जिला रोहतास के प्रतिनिधियों एवं संगठन के नेताओं द्वारा लगातार शोक संदेश संप्रेषित की जा रही है।मौन सभा में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी के साथ जिलामहामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, प्रमोद कुशवाहा, मंगलानंद पाठक, अरुण पांडेय, जिला मंत्री रामायण पासवान, जितेंद्र राम, रेखा चंद्रवंशी, मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सरताज हुसैन, नवीन चंद्र साह, नगर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, बृजनंदन कुशवाहा, बंशी सेठ, सतनारायण पासवान, बिनोद गौतम, विनोद पासवान, गुप्तेश्वर गुप्ता, शिवनाथ चौधरी, अवधेश कुशवाहा, बजरंगी, दिनेश साहू, रजनीश वर्मा, राधेश्याम पांडेय, सनी चौरसिया, भोला गुप्ता, सुरेंद्र पांडेय सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।