
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। बिहार भाजपा ने प्रदेश के सभी 40 संसदीय क्षेत्रों के लिए लोकसभा प्रभारी मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने यह सूची जारी की है। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह को बाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। शैलेंद्र मिश्र को पश्चिमी चंपारण, अशोक सहनी को पूर्वी चंपारण, सियाराम शाह को शिवहर, नीरज गुप्ता को झंझारपुर, सुनील कुमार को सुपौल लोकसभा प्रभारी मनोनीत किया गया है। रोहित पांडेय को अररिया, प्रफुल्ल रंजन वर्मा को किशनगंज, अभय वर्मन को पूर्णिया एवं विनोद मंडल को कटिहार का लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा विजय शंकर चौधरी को मधेपुरा, रत्नेश कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर, अनिल मिश्र को वैशाली, उमेश प्रधान को सिवान, संजीत अग्रवाल को हाजीपुर, सुशील चौधरी को उजियारपुर संसदीय की जिम्मेदारी दी गई है।
विकास सिंह को बेगूसराय, कुमार प्रणय को खगड़िया, कुमार राघवेंद्र को नालंदा, राम वीरेंद्र सिंह को पटना साहिब, जितेंद्र पांडेय को आरा, अनिल स्वामी को बक्सर, संजय मेहता को सासाराम, अनिल सिंह को औरंगाबाद, अनिल सिंह को काराकाट, सीडी शर्मा को गया, नवीन केशरी को जहानाबाद, रवींद्र सिंह कल्लु को जमुई लोकसभा क्षेत्र का दायित्व दिया है।
शशि रंजन को महाराजगंज, अरविंद सिंह को सारण, कृष्ण मोहन शर्मा को पाटलिपुत्रा, विवेक कुमार को सीतामढ़ी, हरेंद्र सिंह को समस्तीपुर, वीरेंद्र कुशवाहा को गोपालगंज, सुबोध कुशवाहा को बांका, अर्जुन शर्मा को भागलपुर, अर्जुन सहनी को मधुबनी, उमेश कुशवाहा को दरभंगा और प्रकाश भगत को मुंगेर का लोकसभा प्रभारी मनोनीत किया गया है।