
छपरा। बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र से गत 30 नवम्बर को अपह्रत स्कूल आटोरिक्शा चालक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिसाही गांव निवासी स्कूल आटोरिक्शा चालक शम्भू राय का अपहरण उस समय कर लिया गया जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल के बच्चों को उनके घर पहुंचा कर वापस लौट रहा था।इस मामले में अपह्रत शम्भू राय के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को अपह्रत शम्भू राय को सकुशल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि अपहरण करने वाले की पहचान कर ली गई है। जिनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।