
सासाराम (रोहतास) तेलंगाना के मुख्यमंत्री वो कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के डी एन ए एवं विशेषकर लव कुश समाज के बारे में अमर्यादित को लेकर भारतीय जनता पार्टी रोहतास जिला द्वारा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौक पर तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, अशोक साह उपाध्यक्ष, प्रमोद कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, अशोक सोनी, बृजनंदन कुशवाहा, बंशी सेठ, लालबाबू प्रसाद, नागेश्वर कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, राधेश्याम पांडेय, शिवनाथ चौधरी, सतेंद्र कुशवाहा, सत्यनारायण पासवान, अवधेश कुशवाहा, भोला गुप्ता, उमेश तिवारी, विनोद सिंह, राम जी पाठक, अशोक रंजन पांडेय, रौशन कुमार, रवि कुमार, सनी चंद्रबंदशी, सनी चौरसिया, संजीव मोहन, रमेश चौहान, युगल किशोर, दिनेश साहू, बनारसी प्रसाद, गुप्तेश्वर गुप्ता, सुधीर चंद्रवंशी, जिला प्रवक्ता संजय कश्यप, ध्रुव सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का परंपरा बन चुकी है कभी सनातन के खिलाफ, कभी देवी देवता के खिलाफ, कभी प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तेलंगाना मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी का दुर्भाग्यपूर्ण बयान बिहार के डी एन ए और लव कुश समाज के बारे में आपत्तिजनक बयान की रोहतास जिला भारतीय जनता पार्टी घोर निन्दा करती है और उनके बयान को वापस लेने की मांग करती है।
