By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: युद्ध से यूक्रेन का रास्ता MBBS छात्रों के लिए हुआ बंद! उज्जबेकिस्तान के समरकंद में बढ़ी भारतीय छात्रों की संख्या
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > अंतराष्ट्रीय > युद्ध से यूक्रेन का रास्ता MBBS छात्रों के लिए हुआ बंद! उज्जबेकिस्तान के समरकंद में बढ़ी भारतीय छात्रों की संख्या
अंतराष्ट्रीयसमाचार

युद्ध से यूक्रेन का रास्ता MBBS छात्रों के लिए हुआ बंद! उज्जबेकिस्तान के समरकंद में बढ़ी भारतीय छात्रों की संख्या

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/12/10 at 3:20 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published December 10, 2023
Share
SHARE

गुंजन शर्मा

समरकंद (उज्बेकिस्तान), 10 दिसंबर (भाषा) युद्ध के कारण एमबीबीएस करने के आकांक्षी भारत के छात्रों के लिये यूक्रेन का द्वार बंद हो जाने के चलते उज्बेकिस्तान के 93 साल पुराने ‘स्टेट समरकंद मेडिकल यूनिवर्सिटी’ में भारतीय विद्यार्थियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। साल 2021 तक इस सरकारी विश्वविद्यालय में भारत से करीब 100-150 विद्यार्थी पहुंचते थे, लेकिन 2023 में यह संख्या 3000 तक पहुंच गयी। इस विश्वविद्यालय ने 1000 से अधिक उन विद्यार्थियों को अपने यहां जगह दी, जो पहले यूक्रेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पंजीकृत थे और जिन्हें बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। स्टेट समरकंद मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जफर अमीनोव ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘भारतीय विद्यार्थियों की संख्या काफी बढ़ी है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम कर रहे हैं कि यह रुझान जारी रहे तथा विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो।’’

अमीनोव ने कहा, ‘‘इस साल हमने भारत से 40 से अधिक अध्यापकों की भर्ती की है। हमारे यहां पढ़ाई और अध्यापन केवल अंग्रेजी में है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि छात्रों को उच्चारण में किसी भी अंतर से निपटने में कठिनाई न हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह से अध्यापक सांस्कृतिक रूप से विद्यार्थियों के करीब हैं और वे अध्यापक विद्यार्थियों को भी संभालने में हमारी मदद करते हैं।’’

यूक्रेन उन भारतीय विद्यार्थियों के लिए लोकप्रिय गंतव्य था, जो चिकित्सा की पढाई के लिए विदेश जाना चाहते थे, लेकिन वहां चल रही लड़ाई ने उस दरवाजे को बंद कर दिया और ऐसे विद्यार्थी नये विकल्प तलाश रहे हैं। जब इस सरकारी विश्वविद्यालय ने यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अपने यहां जगह देने एवं उनकी मदद करने की पेशकश की, तब परामर्शदाता इस विश्वविद्यालय के साथ मिलकर काम करने लगे। वैसे तो भारत के साढ़े पांच साल के विपरीत उज्बेकिस्तान में एमबीबीएस की पढाई छह साल की है, लेकिन अंग्रेजी में अध्ययन-अध्यापन, शांतिपूर्ण माहौल, सस्ती शुल्क और व्यावहारिक मौके ऐसे कारण हैं, जो विद्यार्थियों को इस नये गंतव्य की ओर आकर्षित करते हैं।

परामर्शदाता कंपनी एम डी हाउस के निदेशक सुनील शर्मा ने कहा, ‘‘ समरकंद मध्य एशिया का छिपा हुआ रत्न है। पहले विद्यार्थी विभिन्न देशों में जा रहे थे और युद्ध के बाद विद्यार्थियों को उज्बेकिस्तान के बारे में पता चला। यहां कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बाते हैं, जो विद्यार्थियों के लिए अच्छी हैं। यह भारतीय लड़कियों एवं विद्यार्थियों के लिए बहुत सुरक्षित है।’’
शर्मा इस विश्वविद्यालय में आधिकारिक दाखिला साझेदार हैं।

बिहार के मधुबनी के छात्र मोहम्मद आफताब ने कहा, ‘‘ इस जगह के बारे में अच्छी बात यह है कि यहां शांतिपूर्ण माहौल है। यहां भारत और पाकिस्तान से अध्यापक आते हैं, जिनके पास अच्छी जानकारी होती है। भाषाई बाधा जैसा कोई मुद्दा नहीं है। वे हमें उस भाषा में पढ़ाते हैं, जिसमें हम सहज हैं।’’ हरियाणा के विशाल कटारिया उस देश को वरीयता देते हैं, जहां रहना और पढ़ाई-लिखाई भारत की तरह हो।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: mbbs student, ukraine mbbs
GOVINDA MISHRA December 10, 2023 December 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय सैनिकों के शौर्य गाथा को गौरवान्वित करने के लिए सिविल डिफेंस एवं स्कूली बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार
जमाना बड़े शौक से सुन रहा था तुम ही सो गए यह दास्तान कहते-कहते: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
क्षेत्रीय समाचार
याद किए गए डॉ मुनीश्वर पाठक, पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
क्षेत्रीय समाचार
संघ से जुड़े अधिवक्ताओं को आपातकालीन स्थिति में मिलेगी अनुग्रह राशि
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?