By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: दरभंगा में गृह निर्माण सामग्री कारोबारी के घर डकैती, 10 लाख की लूट
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > दरभंगा में गृह निर्माण सामग्री कारोबारी के घर डकैती, 10 लाख की लूट
क्षेत्रीयसमाचार

दरभंगा में गृह निर्माण सामग्री कारोबारी के घर डकैती, 10 लाख की लूट

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/12/14 at 6:09 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published December 14, 2023
Share
SHARE

दरभंगा : बहेड़ा थाने के शिवराम गांव में बुधवार की रात करीब आठ बजे गृह निर्माण सामग्री कारोबारी अशोक महतो के घर डकैती हुई। आठ-10 की संख्या में पहुंचे सशस्त्र बदमाशों ने 35 हजार नकदी समेत करीब 10 लाख के आभूषण और अन्य सामान को लूट लिया। इसके बाद घर के बाहर की कुंडी लगाकर बदमाश भाग गए। घटना के बाद करीब एक घंटे में गृहस्वामी कटर से कुंडी काटकर बाहर निकले। ग्रामीण के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। डकैती की घटना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान लूटे गए मोबाइल का लोकेशन सकरी में मिला, पुलिस गृहस्वामी को लेकर सकरी तक गई, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बहेड़ा थाने के दारोगा शिव कुमार राम, बसंत कुमार, मुंशी रतन कुमार दल बल के साथ शिवराम गांव में पहुंचकर छानबीन की।जानकारी के अनुसार, शिवराम के अशोक महतो पहले ईंट भठ्ठा का कारोबार करते थे। भाइयों से बंटवारा होने के बाद ईंट भठ्ठा का कारोबार और पुश्तैनी घर छोड़ दिया। शिवराम चौक व उफरदाहा के बीच में अपना मकान बनाकर अशोक इंटरप्राइजेज शुरू किया। यहीं से रंग, पेंट, सेनिटरी और विद्युत सामग्री की बिक्री करने लगे। इसके आसपास में बस्ती नहीं है। शाम करीब आठ बजे बदमाश दुकान पर पहुंचे। उस समय अशोक महतो दिन भर की बिक्री के हिसाब का मिलान कर रहे थे। दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर पिस्टल के बल पर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। अशोक के मफलर से ही उसका मुंह बांध दिया। दुकान के गल्ला की चाबी मांगी। अशोक ने गल्ला खुला होने की जानकारी दी। इसके बाद गल्ला से करीब 35 हजार रुपये नकदी निकाल लिए। तब तक छह बदमाश दुकान होकर घर में घुस गए। वहां मौजूद पत्नी, मां, सास व साली को अपने कब्जे में लेकर चाबी ले ली। सभी छह कमरों की तलाशी ली। आलमीरा और पेटी खोलकर चार पीस सोने की चेन, छह पीस मोबाइल, मंगल सूत्र, नथिया, झूमका, मंगटीका, हीरा का सेट, पायल और कीमती कपड़े आदि निकालकर चलते बने। घर के अंदर घुसे सशस्त्र बदमाशों में तीन का चेहरा खुला था। जबकि तीन चेहरा को ढके हुए थे। गृहस्वामी के अनुसार, बदमाशों में दो की उम्र 45 होगी। अन्य 25 वर्ष के होंगे। सभी मैथिली व हिंदी में बात कर रहे थे।

घटना स्थल से तीन सौ फीट की दूरी पर थी पुलिस

ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल से करीब तीन सौ फीट की दूरी पर स्थित शिवराम चौक पर एक दुकानदार से मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची हुई थी। मामले का सुलझाने में जुटी थी। इधर बदमाश लूटपाट को अंजाम दे रहे थे, लेकिन भनक नहीं लग सकी। पुलिस के वहां से लौट गई। गृहस्वामी की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक, अशोक महतो के घर से उत्तर दिशा में करीब डेढ़ सौ फुट की दूरी पर एक अर्द्धनिर्मित मकान है। शाम में कुछ लोग वहां दिखे थे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले वहां खाया-पिया होगा। सुबह में पहुंची पुलिस ने उस मकान का भी मुआयना किया। वहां कुछ लाेगों के जूता-चप्पल के निशान मिले, लेकिन खाने-पीने की कोई सामग्री नहीं मिली।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: bihar latest news, DARBHANGA CRIME NEWS, DARBHANGA LATEST NEWS
GOVINDA MISHRA December 14, 2023 December 14, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय सैनिकों के शौर्य गाथा को गौरवान्वित करने के लिए सिविल डिफेंस एवं स्कूली बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार
जमाना बड़े शौक से सुन रहा था तुम ही सो गए यह दास्तान कहते-कहते: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
क्षेत्रीय समाचार
याद किए गए डॉ मुनीश्वर पाठक, पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
क्षेत्रीय समाचार
संघ से जुड़े अधिवक्ताओं को आपातकालीन स्थिति में मिलेगी अनुग्रह राशि
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?