
स्थानीय थाना के धर्मरायचक में गुरूवार की सुबह गोली मारकर जीतू यादव की पुत्री अंशु कुमारी (12 वर्ष) को जख्मी कर दिया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीतू यादव का पड़ोस के ही अशोक साव के साथ पूर्व से विवाद चल रहा है। अंशु कुमारी कहीं दूध देने जा रही थी, इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली दाएं जांघ में लगी है।