
सासाराम (रोहतास) श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के अपराधियों द्वारा घर में घुसकर हत्या के विरोध में शनिवार को सासाराम क्षेत्र के राजपूत करणी सेना एवं क्षत्रीय समाज के लोगों ने विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। इसकी शुरुआत शहर के बाल विकास मैदान से हुई। आक्रोश मार्च शहर के रौजा रोड, काली स्थान पुरानी जी टी रोड, धर्मशाला से वापस पोस्ट आफिस चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोगों ने अपराधियों को फांसी देने की मांग के साथ नारे लगाए। आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने दादा हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा है, आदि नारे लगा रहे थे। आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारो को फांसी या एनकाउंटर होना चाहिए। बता दें कि राजस्थान में करणी सेना के संस्थापक सुखदेव सिंह गोगामेडी की अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। जिसके बाद राजपूत समाज के लोग देश भर में आक्रोश मार्च निकाल रहे हैं। इस का नेतृत्व करणी सेना जिला अध्यक्ष शक्ति परमार ने की। कमलेश कुमार सिंह उर्फ झुन्ना सिंह मुखिया, पवन कुमार सिंह उर्फ मुनमुन सिंह, संजय सिंह, रामप्रताप सिंह, मुखिया राहुल सिंह, चंदन सिंह, बंटी सिंह, नवीन कुमार सिंह, प्रेमतोष सिंह उर्फ बंटी सिंह, मुन्ना सिंह, विमल कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, जन्मेजय सिंह, मंटू सिंह, अरविंद सिंह, अमीत कुमार सिंह उर्फ मुनमुन सिंह, मोनाका सिंह, अतुल सिंह, पीयूष सिंह, दिपक सिंह, अंकुश कुमार सिंह उर्फ बबुआन, जयराम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, आदर्श सिंह, अंबर सिंह, आशुतोष सिंह, अनिल सिंह, दद्दू सिंह, प्रिंस सिंह, गुड्डू सिंह, मिथिलेश सिंह, सचिन सिंह, अंबूज सिंह, सैलेंदर सिंह, घनश्याम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।