
डिजिटल टीम, पटना। बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में रविवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक नई नवेली दुल्हन पहले दिन ही आत्महत्या करने की नीयत से दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि लड़की की जान बच गई। लड़की ने ससुराल में रहने से मना कर दिया। लड़की का कहना है कि मेरी मर्जी के बगैर मेरी मां ने जबरदस्ती शादी करा दी। अब वो इस शादी के बंधन में नहीं रहना चाहती है। यह घटना मखदुमपुर डीह मोहल्ले की है। लड़की ने बताया कि वह किसी और से प्रेम करती हैं। उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन घर वालों ने दबाव बना कर जबरदस्ती शादी करा दी। लड़का के पिता मोहम्मद तैय्यब ने बताया कि वे अपने बेटे की शादी पटना जिले के सिगोड़ी निवासी गफरुद्दीन अंसारी उर्फ लल्लू की बेटी से की थी। 14 दिसंबर को बारात लेकर सिगोड़ी पहुंचे। शादी के बाद विदाई करा कर दुल्हन को लेकर हमलोग मखदुमपुर अपने घर पहुंचा। कुछ ही घंटे बीतने के बाद लड़की ने आत्महत्या करने की नीयत से मकान से छलांग लगाकर नीचे कूद गई। आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए। इलाज के बाद लड़की को घर लाया गया,जहां लड़की ने साफ तौर पर ससुराल में रहने से मना कर दिया। उसने कहा कि ये शादी उसकी मर्जी के बगैर हुई हैं। इसके बाद लड़के के पिता मोहम्मद तैय्यब ने पुलिस का सहारा लिया और लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया।
