
सासाराम (रोहतास) भाजपा सासाराम नगर दक्षिणी व सासाराम ग्रामीण मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह माँ ताराचण्डी मंदिर के पास बुढ़वा महादेव मंदिर के प्रांगण आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि मोदी की गारंटी रथ पूरे प्रदेश में पंचायत से पंचायत और ब्लॉक से ब्लॉक घूम रहा है। घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ने के लिए यह रथ संकल्पित है। इस रथ के साथ स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए लोगों तक केंद्र की योजनाओं काे पहुंचाने का आहवान किया। जिला महामंत्री अशोक साह व प्यारेलाल ओझा ने केंद्र की विश्वकर्मा योजनाओं के बारे में पार्टी नेताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (जिसे पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान के रूप में भी जाना जाता है) के तहत 4 साल की अवधि के लिए 3 लाख रु. तक का कोलैटरल-फ्री लोन प्रदान किया जाता है। जिसकी ब्याज दरें 5 प्रतिशत प्रति वर्ष हैं। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को लोन के साथ-साथ स्किल ट्रेनिंग, मार्केट लिंकेज सपोर्ट, डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर इंसेंटिव जैसे लाभ प्रदान किए जाते हैं। योजना के तहत एप्लीकेशन के वेरिफिकेशन और अप्रूवल के बाद, आवेदकों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत विश्वकर्मा के रूप में रजिस्टर किया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सासाराम ग्रामीण अध्यक्ष वंशीधर सेठ व संचालन सासाराम दक्षिणी नगर अध्यक्ष बृजनंदन कुशवाहा ने किया। मौके पर पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, जिला महामंत्री अशोक साह, विजय सिंह, विवेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरूण पांडेय, सत्येंद्र सिंह भोला, गुप्तेश्वर गुप्ता, सत्येंद्र कुशवाहा, सत्यनारायण पासवान, रेखा देवी, सन्नी चंद्रवंशी, अमित टिकधारी, ई पुलकित सिंह, जयंत किशोर, राजमीटर यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीभगन सिंह चौधरी, हृदयानंद गुप्ता, सूर्यकालो देवी, विकाश कुमार पासवान, नीलम सिंह, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, पिटर राम, धर्मशीला देवी, उत्तम यादव, कृष्णा कुमार यादव आदि माैजूद थे।