
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास) भाजपा जिला इकाई द्वारा प्रकोष्ठों के विस्तार के क्रम में पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद पर रोहित राज सिंह के मनोनयन की घोषणा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी द्वारा जिला कार्यालय के सभागार में एक विशिष्ट कार्यक्रम के दौरान जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में घोषणा की गयी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, क्षेत्रिय सह प्रभारी अशोक भट्ट, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, विधान पार्षद निवेदिता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में यह घोषणा हुई। रोहित राज सिंह पार्टी के मजबूत युवा नेता के तौर पर पूर्व में भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश इकाई से लेकर जिला इकाई में अनेक दायित्वों को सुशोभित कर संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही का परिचय दिया है। उनके मनोनयन से जिला संगठन में हर्ष और उल्लास का माहौल है। रोहित राज सिंह के मनोनयन के घोषणा की खबर मिलते ही पार्टी के नेतृत्व से जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला महामंत्री विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, अशोक साह, पंकज सिंह, रामायण पासवान, मंगलानंद पाठक, अरुण पाण्डेय, रेशमा पटेल, राम कुमारी देवी, पुल्कित सिंह, रवि सिंह, सत्यनारायण पासवान, शक्ति परमार, कमलेश सोनी आदि कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।