
डेहरी ऑन सोन रोहतास
भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद से जनसभा को संबोधित कर रोहतास जिला में प्रवेश करते ही जवाहर लाल नेहरू सेतु के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में जमुहार रात्रि में विश्राम के लिए जाने के दौरान डेहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को स्वागत करने के लिए कांग्रेस राजद के काफी संख्या मे कार्यकर्ता फूलमाला झंडा लिए खड़े थे। उन्होने कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने सिर्फ हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। जनता की भीड़ हाथों में तिरंगा व कांग्रेस का झंडा लिए राहुल गांधी का जयकारा लगा रहे थे ।
पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगे के साथ जगह जगह खड़े दिखे।वही डेहरी से जमुहार तक कई जगहों पर तोरण द्वार बनाए गए थे।अनुमंडल प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद खड़ा था। अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, एसडीपीओ शुभांक मिश्रा, पुलिस निरीक्षक सह डेहरी नगर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार अपने दल बल के साथ तैनात थे ।