
सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी सासाराम विधानसभा के नारी शक्ति वंदन कार्यशाला का बुढ़वा महादेव ताराचंडी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सासाराम ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष बंशीधर सेठ एवं संचालन सासाराम नगर दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष बृजनंदन कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला के उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी अरुण पांडेय एवं जिला के महामंत्री अशोक साह तथा विधानसभा कार्यक्रम संयोजक जिला के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की उपस्थिति में हुई। जिला के कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अरुण पांडेय ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा में नारी शक्ति वंदन का आयोजन करना है। अभी सासाराम में हो रहा है आगे काराकाट, डेहरी में होगा। महामंत्री अशोक साह ने बताया कि आने वाले दिनों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 करोड़ जीविका दीदी को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम मंडल स्तरों पर ले जाकर के शक्ति केंद्र के द्वारा बूथों पर कराया जाएगा। कार्यक्रम में बिनोद पासवान, अवधेश सिंह, श्री भगवान सिंह, परमहंस सिंह, अयोध्या सिंह, राजेंद्र कुमार, पोपुल गुप्ता, नीतीश कुमार, पीटर राम, राज मीटर यादव, परमेश्वर सिंह, मनीष पाण्डेय, हरि नन्दन सिंह, जितेंद्र कुमार, रवि रंजन पासवान, दिनेश साहू सहित कई अन्य कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।