By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: लोकनायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्य तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > लोकनायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्य तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
क्षेत्रीयसमाचार

लोकनायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्य तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2024/02/18 at 5:16 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published February 18, 2024
Share
SHARE

सासाराम (रोहतास) रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के प्रभाकर रोड सासाराम स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को लोकनायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित करने से हुई। इसके बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए जनता दल यूनाइटेड रोहतास के कार्यकर्ताओं ने अपने बातों और विचारों को भी रखा। इस क्रम में जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर अपने विचारों और सिद्धांतों के आधार पर आज भी हमारे बीच अमर है उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी अनुकरणीय है। उन्होंने वंचित समाज को एक नई दिशा और दशा दी है जिससे आने वाली पीढ़ी को एक नया और मजबूत आधार मिला है। कर्पूरी ठाकुर दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके सादा जीवन, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के कारण उन्हें ‘जननायक‘ भी कहा जाता है। उनके विशिष्ट कार्यों के आधार पर ही उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।ये हमलोगों के दिल में युग युग तक जिंदा रहेंगे।कार्यक्रम में संगीता सिंह, असलम अंसारी, बदरे कामिल अंसारी, अलख निरंजन, पप्पू सोनी, अरुण सोनी, परमजीत सिंह, हृदया कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, अजय महतो, गोपाल चौरसिया सहित कई अन्य उपस्थित थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: rohtas news, रोहतास न्यूज
GOVINDA MISHRA February 18, 2024 February 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

डेहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार
बियर के 40 रूपए के लिए होटल मालिक पर गोली चलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्रीय समाचार
भारतीय सैनिकों के शौर्य गाथा को गौरवान्वित करने के लिए सिविल डिफेंस एवं स्कूली बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार
जमाना बड़े शौक से सुन रहा था तुम ही सो गए यह दास्तान कहते-कहते: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?