
रोहतास,
अभिषेक कुमार संवाददाता।
वनवासी कल्याण आश्रम के बैनर तले रोहतास गढ़ के किला परिसर में रोहतासगढ़ किला महोत्सव का आयोजन होगा। इस महोत्सव में पूरे भारत से आदिवासी समाज को अपने पूर्वजों की धरती को नमन करने पहुंचेंगे। खास कर उरांव जाति समाज के लोग अपने जीवन काल में एक बार अवश्य आने को लालसा रखते हैं। वे किला एवं आस पास के क्षेत्र को अपने पूर्वजों की धरती मानते हैं। जहां स्थानीय बच्चो के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। बताया जाता है कि रोहतासगढ़ किला परिसर में आदिवासी जनजातीय संस्कृति से संरक्षण व संवर्धन के रोहतासगढ़ किला तथा उसके आस पास के क्षेत्रो के विकास , पर्यटन, वन उत्पादों की बिक्री, स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों आदि के लिए वनवासी महोत्सव कराने के लिए निर्णय लिया गया है।