
डेहरी आन सोन। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बारह पत्थर में बुधवार को नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम बड़े एलईडी के माध्यम से सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच पीएम मोदी के जनकल्याणकारी योजना पर चर्चा भी हुई।
अध्यक्षता डेहरी नगर अध्यक्ष अशोक सोनी ने की। मौके पर रोहतास जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, नगर अध्यक्ष अशोक सोनी, नगर महामंत्री कुंवर सिंह एवं रविशंकर राय, सुनील पाठक, अरुण कुमार आदि मौजूद थे। वहीं, डालमियानगर मेंभा ज पा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने डालमियानगर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना।महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी ने नारी को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाए हैं। नारी विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला सशक्तिकरण यानी महिलाओं की आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या आर्थिक शक्ति में वृद्धि करना। इस मौके पर जिला महामंत्री सरिता सिंह, बीना देवी, आरती देवी, अनीता ओझा, सरिता देवी आदि मौजूद थी।