By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: भारत माला परियोजना के कारण किसानों ने किया था वोट बाहिष्कार का ऐलान, अब बदला निर्णय
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > भारत माला परियोजना के कारण किसानों ने किया था वोट बाहिष्कार का ऐलान, अब बदला निर्णय
क्षेत्रीयसमाचार

भारत माला परियोजना के कारण किसानों ने किया था वोट बाहिष्कार का ऐलान, अब बदला निर्णय

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2024/05/22 at 7:57 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published May 22, 2024
Share
SHARE

भभुआ (कैमूर) जिला में भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए एवं एन एच 219 चौड़ीकरण एवं बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करते समय जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। नाहीं किसानों को विश्वास में लिया गया, भूमि अधिग्रहण करते वक्त भूमि की प्रकृति एवं उपयोगिता के निर्धारण के लिए 6 सदस्यों की समिति नहीं बनाई गई। भूमि अधिग्रहण में आवासीय विकासशील एवं बहुफसली भूमि को कृषि घोषित किया गया। अनुचित तरीके से कर्मिशयल भूमि को कृषि घोषित किया गया। जिसे लेकर किसानों में आक्रोश पनपा। भूमि अधिग्रहण में किसानों के आपत्ति का पर्याप्त समय एवं जानकारी नहीं दी गई नाहीं आपत्ति का सही तरीके से सुनवाई या निस्तारण नहीं किया गया। किसानों को मुआवजा देते समय बाजार मूल्य का बिना आकलन किए 2013 सर्किल रेट पर मुआवजा का निर्धारण किया गया जो बहुत कम है। उचित मुआवजा की मांग कर किसानों की कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले दो सालों से आंदोलन कर रहे किसानों के सरकार के द्वारा किसी तरह बातचीत का प्रस्ताव नहीं दिया गया। मुआवजा संबंधित या अन्य आपत्ति के निस्तारण के लिए जिला में आर्बिटेटर बहाल करने की मांग आजतक पुरी नहीं की गई। 77 दिन चले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के बाद किसानों के समस्याओं को लेकर सरकार उदासीन बनी रही। किसानों की किमती बहुफसली भूमि अधिग्रहण की जा रही है दर्जनों किसानों की पुरी जमीन चली जा रही है। उनके सामने रोजगार एवं परिवार के भरण-पोषण की समस्या है। कम मुआवजा एवं सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैया से दुःखी होकर आगामी लोकसभा चुनाव में किसानों ने मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं भारतीय किसान यूनियन कैमूर के वोट बहिष्कार के आह्वान का किसानों एवं मजदूरों का भरपूर समर्थन मिला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी कैमूर के आश्वासन के बाद किसानों की सहमति के बाद किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने वोट बहिष्कार का निर्णय वापस लिया और किसानों एवं मजदूरों से लोकतंत्र महापर्व में भाग लेने का आग्रह किया।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: Kaimur News, कैमूर न्यूज
GOVINDA MISHRA May 22, 2024 May 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय सैनिकों के शौर्य गाथा को गौरवान्वित करने के लिए सिविल डिफेंस एवं स्कूली बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार
जमाना बड़े शौक से सुन रहा था तुम ही सो गए यह दास्तान कहते-कहते: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
क्षेत्रीय समाचार
याद किए गए डॉ मुनीश्वर पाठक, पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
क्षेत्रीय समाचार
संघ से जुड़े अधिवक्ताओं को आपातकालीन स्थिति में मिलेगी अनुग्रह राशि
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?