
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आईएएस मनोज कुमार सिंह को उप्र के मुख्य सचिव बनाए जाने पर शिवसागर प्रखंड अन्तर्गत उनके पैतृक गांव नाद व छावनी मझुई में खुशी का माहौल हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ई पुलकित सिंह ने कहा कि मनोज सिंह ईमानदार अधिकारियों में से एक हैं। उनके पिता स्व. राधिका रमण सिंह रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक थे। मनोज सिंह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। दुर्गा शंकर मिश्रा को एक बार सेवा विस्तार मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। दुर्गा शंकर 2021 के रिटायरमेंट होने वाले थे। उन्हे सेवा विस्तार देते हुए उप्र का मुख्य सचिव बनाया गया था उन्हें तीन बार मिल चुका था। उनका कार्यकाल खत्म होने पर उप्र सरकार ने मनोज कुमार सिंह को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने आज रविवार को अपना पदभार ग्रहण किया। मनोज कुमार सिंह कृषि उत्पादन आयुक्त अवस्थपना एवं अधौगिक विकाश आयुक्त उप्र सरकार के अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज, बागवानी एवं खाद प्रस्सकरण जैसे कई अहम पदों की जिमवारी संभाली हैं। उन्होंने पहली बार बतौर जिलाधिकारी 2 दिसंबर 1997 से 10 अप्रैल 1998 तक कार्यरत रहे। पीलीभीति, मुरादाबाद जिलाधिकारी के तौर पर पद संभाल चुके हैं।
श्री सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अत्यंत भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं। मनोज कुमार सिंह की पत्नी डॉ. रश्मि सिंह श्रीनगर मे कमिश्नर हैं।ई पुलकित सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मनोज सिंह रोहतास के मिट्टी के साथ साथ पूरे बिहार और उप्र का नाम रौशन किए हैं।