By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: BJP में हो सकता है बड़ा नेतृत्व परिवर्तन, बदले जा सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन महामंत्री
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > BJP में हो सकता है बड़ा नेतृत्व परिवर्तन, बदले जा सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन महामंत्री
क्षेत्रीयसमाचार

BJP में हो सकता है बड़ा नेतृत्व परिवर्तन, बदले जा सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन महामंत्री

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2024/06/30 at 9:45 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published June 30, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) के पदों पर नए चेहरे सामने आ सकते हैं। बीजेपी में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां देखने को मिल सकती है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन महासचिव का पद शामिल है। वर्तमान में पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया था। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद इस पद पर किसी और की नियुक्ति हो सकती है। द संडे गार्डियन की एक खबर के अनुसार, राष्ट्रीय संगठन महासचिव का पद जो फिलहाल में कर्नाटक के रहने वाले बीएल संतोष के पास है उनकी जगह किसी और की नियुक्ति की चर्चा जोरों पर हैं। इस पद पर आरएसएस के पूर्णकालिक की नियुक्ति होती है। परंपरा है कि आरएसएस पदाधिकारियों को दो कार्यकाल के बाद मूल संगठन में वापस बुला लिया जाता है। पूर्व संगठन मंत्री रामलाल को इस नियम से बाहर रखा गया था। झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के कारण बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द होने की संभावना है। पूर्णकालिक अध्यक्ष के बिना संगठन को सही तरीके से चलाने में भी समस्या होगी। खबर के अनुसार, इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को बीजेपी एक चुनौती के तौर पर देख रही है। 

संगठन महासचिव के पद को माना जाता है महत्वपूर्ण

आरएसएस और भाजपा के बीच समन्वयक की भूमिका निभाने वाले संगठन महासचिव की नियुक्ति से चुनावी तैयारी और उम्मीदवारों के चयन में भी मदद मिलेगी। इस महत्वपूर्ण पद पर पीएम नरेंद्र मोदी और कुशाभाऊ ठाकरे भी रह चुके हैं। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण पद के लिए संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर और बिहार के एक अन्य प्रमुख पदाधिकारी का नाम चर्चा में है। लेकिन चर्चा के विपरित पदों के लिए चयन वैसे उम्मीदवारों का भी किया जा रहा है जिसके लिए लोगों ने किसी भी तरह की उम्मीद नहीं की थी।

 

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: amit shah, BJP, delhi latest news, Delhi News, JP NADDA, narendra modi, national politics
GOVINDA MISHRA June 30, 2024 June 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सुशील मोदी को इस तरह बिहार सरकार ने किया याद, समर्थकों ने किया स्वागत
क्षेत्रीय समाचार
रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?