
सासाराम (रोहतास) बिहार विधान परिषद के नव निर्वाचित सदस्य सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा का अभिनंदन समारोह कुशवाहा सभा भवन सासाराम में रविंद्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता एवं ट्रस्टी संरक्षक सत्यनारायण स्वामी के संचालन में धूमधाम से किया गया। पूर्व मंत्री के द्वारा समारोह में आए सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सभी वर्ग, जाति, धर्म के लोगों के विकास करके ही बिहार एवं देश का विकास संभव है। मौके पर प्रो डॉ राजेंद्र सिंह, सत्यनारायण स्वामी, रविंद्र प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह कुशवाहा, चंद्रशेखर सिंह, इंद्रदेव सिंह, शशि रंजन सिंह, निर्भय कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, राम अवतार मौर्य, अमर सिंह, इंद्रदेव सिंह, शशि रंजन, देवेंद्र सिंह, रवि मौर्य, चंदन सिंह, सुनील सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, विजय प्रकाश, रामेश्वर कुशवाहा, अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।