
प्रीतम कुमार, संवाददाता। इंडिया महागठबंधन ने शनिवार को सासाराम शहर स्थित समाहरणालय गेट पर वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या और बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं पर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सासाराम विधायक राजेश गुप्ता ने बताया की प्रदेश में हर रोज अपराधिक घटनाएं होने से आम जनता में भय का माहौल है। बिहार में एनडीए सरकार अपराधिक घटनाएं रोकने में पूरी तरह बिफल रही है। सरकार को सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए। इस दौरान सासाराम विधायक राजेश गुप्ता, प्रधान महासचिव राजीव रंजन उर्फ राजू यादव, प्रदेश सचिव सर्वजीत सिंह खालसा, सीपीआईएमएल से मो0 सत्ताज अंसारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, वीआईपी पार्टी से विवेक कुशवाहा और कार्यकर्ता मौजूद थे।