
सासाराम (रोहतास) मंगलवार को मोदी सरकार का तीसरा बजट पेश होने पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ई पुलकित सिंह ने वित मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट का यह तीसरा आम बजट है। निर्मला सीतारमण सातवीं बार बजट पेश की। बजट भाषण में उन्होंने कहा कि गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर सरकार का फोकस है। मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। भारत की महंगाई दर लगातार कम हो रही है। यह बजट गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर फोकस है। बजट में रोजगार और स्किल पर फोकस किया गया है। भारत में महंगाई कंट्रोल में है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। बजट में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। ये बजट सभी के विकास के लिए है। रोजगार बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। यह विकसित भारत का रोडमैप है।