
प्रीतम कुमार, सासाराम। सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज में एक आदमी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आदमी डोम बताया जा रहा है। जो पेनार नोखा के रहने वाला था। पुलिस ने शव सासाराम के लालगंज नहर से बारामद किया गया। जिसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में परिजनों ने कुछ लोगों को हत्या में संलिप्त होने का अंदेशा जताया है। मृतक की बेटी दुल्हिन डोम ने बताया कि उसके पिता को लालगंज में बुलाया गया था, किसी विवाद की पंचायती करने के लिए।
