
पटना । रविवार को सहाय सदन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राज्य में गिरती विधि व्यवस्था से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है, और कायस्थ समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है जिससे समाज के लोगों में काफी नाराजगी है। मालूम हो कि रोहतास जिले के अमियावर गाँव में कायस्थ समाज के जिम संचालक नवयुवक अतुल श्रीवास्तव उर्फ आदित्य श्रीवास्तव की निर्मम हत्या बालू माफिया गाँधी चौधरी एवं उसके गुर्गे के द्वारा कर दी गयी थी। अतुल श्रीवास्तव के निर्मम हत्या के कारण पूरे देश के कायस्थ समाज में आक्रोश था। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कायस्थ समाज के सभी संगठन सड़क पर उतर गए। अतुल श्रीवास्तव उर्फ आदित्य श्रीवास्तव की हत्या का मुख्य कारण था अतुल श्रीवास्तव के जमीन को गाँधी चौधरी के द्वारा हथियाने की साजिश थी जब अतुल श्रीवास्तव के जमीन को हथियाने में बालू माफिया सफल नही हुए तो अतुल श्रीवास्तव को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी गयी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अतुल श्रीवास्तव की हत्या की घटना को गंभीरता से लिया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डाo अनूप श्रीवास्तव एंव प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा ने कायस्थ समाज पर आए संकट को दूर करने के लिए पूरे मामले को आपने हाथ में लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाo अनूप श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने बिहार के डी जी पी, रोहतास के एस पी एवं सम्बंधित थानाध्यक्ष से स्वंय बात किए। इसके अलावे ट्विटर के माध्यम से पी एम ओ, एच एम ओ एवं सी एम ओ तक बात पहुँचाई गयी ताकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाया जा सके। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाo अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी अजीत सिन्हा एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा के प्रयास से अतुल श्रीवास्तव उर्फ आदित्य श्रीवास्तव के सभी हत्यारे गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। बिहार में कायस्थों के मकान, जमीन हथियाने के लिए भूमाफिया कायस्थों की हत्या कर रहे हैं। कायस्थ समाज यह बर्दास्त नही करेगा। दिनांक 16.07.2024 को सम्पतचक पी एच सी के टिका वितरण अधिकारी सुमित सिन्हा को बैरिया बस स्टैंड के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गयी। ऐसी घटना आए दिन कायस्थों के साथ हो रही है। श्री सिन्हा ने कहा है कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश कायस्थों पर हो रहे अत्याचार का पूरे दम खम से विरोध करेगी। प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डाo अनूप श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डाo अनूप श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करते पूरे देश में कायस्थ हित में कार्य करना शुरू कर दिया है। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा मंटू, अमित वर्मा, विनय कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुश्री नीलिमा सिन्हा, अखिलेश्वर कुमार सिन्हा, डाo दिनेश प्रसाद सिन्हा, अवधेश प्रसाद सिन्हा, विश्वरूपम, राकेश रंजन श्रीवास्तव, डी के सिन्हा, अभय कुमार, विशाल कुमार, विवेक कुमार, रितेश रंजन सिन्हा एवं स्वर्गीय अतुल श्रीवास्तव उर्फ आदित्य श्रीवास्तव के भाई प्रिंस श्रीवास्तव भी उपस्थित थे l