
प्रीतम कुमार, सासाराम। बिहार सरकार के आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल लड़ाई लड़ने को तैयार है। इसे उजागर करने के लिए जनता के बीच जनजागरण करने जा रही है। उक्त बातें राजद जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने सासाराम के प्रधान कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़ा तथा अति पिछड़ों को मिले आरक्षण 65 प्रतिशत आरक्षण तको भाजपा के इशारे पर लागू नहीं किया जा रहा है। राजद के महागठबंधन सरकार ने इसके लिए काम किया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने प्रयास से जाति गणना करवाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ जदयू औऱ भाजपा कोर्ट जाकर जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। जिसके विरोध में राजद धरना देगी। इस दौरान प्रधान महासचिव राजू यादव,प्रवक्ता तौकीर मंसूरी युवा जिला अध्यक्ष शिवंत कुशवाहा,विजेता गुप्ता,सासाराम सदर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम राजा,इमरान अख्तर,अरविंद यादव,विद्यासागर,अरविंद महतो,सुरेंद्र कुशवाहा,श्याम लाल यादव,जितेंद्र नटराज,विमल सिंह मौजूद थे।
