
सासाराम। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज नहर पुल के पास नगर निगम के नाम पर अवैध वसूली कर रहे तीन व्यक्ति को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जालसाज कठडीहरी निवासी हरिशंकर दुबे का पुत्र ददन दुबे पिता, लालगंज निवासी रघुनंदन सिंह के पुत्र निशल कुमार व दयानंद सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि नगर निगम के नाम पर अवैध वसूली कर रहे तीन लोगों को लालगंज से गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया है।
