By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू
क्षेत्रीयसमाचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2025/01/10 at 10:21 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published January 10, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन 17 जनवरी तक दाखिल कर सकते हैं। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 05 फरवरी को मतदान और 08 फरवरी को मतगणना होगी।

मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की नई विधानसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए चुनाव का आह्वान किया है। अधिसूचना के अनुसार, ”जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 15 और उसी धारा की उपधारा (2) में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार उपराज्यपाल ने दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों को विधान सभा के लिए चुनाव कराने का आह्वान किया है। उपराज्यपाल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से उक्त अधिनियम और उसके अधीन बनाए गए नियमों और आदेशों के प्रावधानों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधान सभा के लिए सदस्यों का निर्वाचन करने का आह्वान करते हैं।”

चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की थी। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब 17 जनवरी तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकते हैं। 18 जनवरी को नामांकन की जांच की जाएगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 5 फरवरी को सभी सीटों के लिए मतदान होगा। मतों की गणना 8 फरवरी को होगी।

दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनावों के लिए 6 जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुल 1,55,24,858 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1261 थर्ड जेंडर हैं। इनमें 18-19 आयु वर्ग 52,554 मतदाता जोड़े गए हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 58 सामान्य और 12 आरक्षित हैं।

दिल्ली में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला है। वहीं, कांग्रेस भी चुनाव मैदान में है। 2020 के चुनाव में आआपा ने 70 में से 62 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को सिर्फ आठ सीटें मिलीं।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: delhi assembly election
GOVINDA MISHRA January 10, 2025 January 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय सैनिकों के शौर्य गाथा को गौरवान्वित करने के लिए सिविल डिफेंस एवं स्कूली बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार
जमाना बड़े शौक से सुन रहा था तुम ही सो गए यह दास्तान कहते-कहते: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
क्षेत्रीय समाचार
याद किए गए डॉ मुनीश्वर पाठक, पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
क्षेत्रीय समाचार
संघ से जुड़े अधिवक्ताओं को आपातकालीन स्थिति में मिलेगी अनुग्रह राशि
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?