
डेहरी ओन सोन. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर डाॅ निर्मल कुशवाहा ने अपने आवास पर केक काट जन्म दिन मनाया और पौधारोपण किया । इस अवसर पर डॉ निर्मल कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास के पथ पर अग्रणी बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। उनकी ऊर्जा और समर्पण बिहार को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर कर रहा है। जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और वे हमेशा लोगों की सेवा को ही अपना ध्येय मानते हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में आपसी प्रेम, शांति, भाईचारे और सदभाव का माहौल कायम हआ है। नीतीश कुमार का नाम न्याय, विकास और सुशासन की गारंटी है। उनके नेतृत्व में बिहार एक विकसित, उन्नत और खुशहाल राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
