By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले 24 बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले 24 बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया
क्षेत्रीयसमाचार

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले 24 बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2025/03/12 at 5:21 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published March 12, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। दक्षिणी रेंज जिले की पुलिस ने 24 बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को पकड़ा है। इनमें दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस ने 11 व दक्षिण जिला पुलिस ने 13 बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं और दो बच्चे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये लोग सफाई और कूड़ा बीनने के काम करते थे। आरोपितों ने अपने डॉक्यूमेंट भी बनवा रखे थे। व्यापक सत्यापन और पूछताछ के बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं, जिसके परिणामस्वरूप विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के माध्यम से उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ज्वाइंट सीपी संजय कुमार जैन के अनुसार पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से दक्षिणी जिले में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में लोधी कॉलोनी में 11 मार्च को अभियान चलाया गया था, जहां पर कुछ संदिग्ध प्रवासी मिले थे। इनमें से 13 बांग्लादेशी प्रवासी अवैध रूप से भारत में रहते हुए पाए गए। इनकी पहचान मोहम्मद आलमगीर (34) वह साल 2007 में भारत आया था और तभी से रह रहा था। वहीं, उसके भाई की पहचान मोहम्मद जेवल इस्लाम (27) के तौर पर की गई थी, जो साल 2021 में भारत आया था। तीसरे प्रवासी की पहचान सलीम खान (54) के तौर पर की गई है। उसने भारत में शादी कर ली थी। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें से बड़े बेटे और बड़ी बेटी शादीशुदा हैं।

चौथे अवैध प्रवासी की पहचान माेहम्मद लतीफ खान (37) के तौर पर की गई है। वह साल 2015 में भारत आया था। वह अपने रिश्तेदार की मदद से अपनी कमाई के रुपये बांग्लादेश भेजता था, जो रिश्तेदार भारत में रहते हैं। पांचवें अवैध प्रवासी बांग्लादेशी की पहचान मोहम्मद नदीम शेख के तौर पर की गई है। वह साल 2021 में भारत आया था। छठे प्रवासी की पहचान मोहम्मद मिजानुर रहमान (43) और सातवें की पहचान रबिउल रहमान (25) तथा अन्य की अब्दुल करीम (25) के तौर पर की गई है। वह करीब दस साल पहले भारत आया था।

इनके अलावा मोहम्मद रज्जेउल करीब 24 साल पहले भारत आया था। सैद उल करीब 26 साल पहले भारत आया था। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद राजू (38) हजरत निजामुद्दीन इलाके में रहता था और इस पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं और निजामुद्दीन थाने का घोषित बदमाश भी है। अन्य अवैध प्रवासियों की पहचान मोहम्मद सुहैल खान (32) के तौर पर की गई है, जिसके माता-पिता अवैध रूप से भारत आए थे। एक अन्य की पहचान मोहम्मद शाहीन (35) के तौर पर की गई है। इसके भी माता-पिता अवैध रूप से भारत आए थे। इसने भारतीय महिला से शादी कर ली थी।

दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि इस इलाके में पकड़े गए लोगों की पहचान हमीदा (75), नबीसन (65), रहिमा (55), मोहम्मद शोहेल (31), लली खातून (24), अनवर (55), अहमद कबीर (50), मोहम्मद बादशाह फकीर (38) और असलम उर्फ मासूम (25) के तौर पर की गई है। इनके अलावा दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: Delhi News
GOVINDA MISHRA March 12, 2025 March 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?