
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)।राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रदेश महासचिव अनुज कुशवाहा के दादा स्वर्गीय राम लखन सिंह समाजसेवी एवं मृदुभाषी व्यक्ति थे। पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव ने सत्येन्द्र कुशवाहा के पिता ,अनुज कुशवाहा के दादा स्वर्गीय राम लखन सिंह कुशवाहा के ब्रह्म भोज के अवसर पर बिरन बिगहा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत कहा। उन्होंने कहा कि वें नेक दिल इंसान थे। उनके पुत्र सत्येंद्र कुमार नागेंद्र कुमार देवेंद्र कुमार भी सज्जन लोग हैं। इस मौके पर वार्ड पार्षद श्रवण कुमार अटल, उम्रिला देवी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल कुशवाहा, मुखिया चितरंजन सिंह, कक्कु खान, मनोज पासवान पूर्व अध्यक्ष शंभू राम, संतोष गुप्ता, अमित गुप्ता, नरेंद्र कुशवाहा, जीवन सिंह, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ ठाकुरजी सहित काफी संख्या में विभिन्न दलों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
