By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: भाषा को लेकर विभाजन के खिलाफ सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए : संघ
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > भाषा को लेकर विभाजन के खिलाफ सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए : संघ
क्षेत्रीयसमाचार

भाषा को लेकर विभाजन के खिलाफ सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए : संघ

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2025/03/21 at 9:22 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published March 21, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि भाषा के नाम पर देश में चल रही विभाजन की राजनीति को काटने के लिए सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए। वहीं परिसीमन के मुद्दे पर उत्तर भारत बनाम दक्षिण भारत के विषय पर संघ ने कहा है कि गृहमंत्री इस संबंध में आश्वासन दे चुके हैं कि लोकसभा सीटों का अनुपात पहले के समान ही रहेगा।

संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की आज से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुरू तीन दिवसीय बैठक में संघ के कार्य विस्तार और दृढ़ीकरण का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक (21-23 मार्च) का शुभारम्भ आज प्रातः 9:00 बजे सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। बैठक में लगभग 1450 प्रतिनिधि उपस्थित हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सीआर मुकुंद ने बेंगलुरु में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि संघ मणिपुर में मैतई और कुकी दोनों समुदायों के बीच कई गतिविधियां चलाता है और इनके माध्यम से दोनों जनजातीय समूह में शांति के प्रयास के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन अभी भी काफी समय लगेगा। भाषा के नाम पर हो रही राजनीति और नई शिक्षा नीति में तीन भाषा फार्मूले पर संघ ने कहा कि संघ मातृ भाषा को बढ़ावा देने और उसमें शिक्षा दिए जाने का पक्षधर है। साथ ही वह स्वयंसेवकों और समाज को अन्य भारतीय भाषाओं को भी सीखने के लिए प्रेरित करता है।

संघ संगठन क्षमता की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि देशभर में एक करोड़ से अधिक स्वयंसेवक हैं और इनमें से करीब 6 लाख प्रतिदिन शाखा जाते हैं। इसके अतिरिक्त भी कई स्वयंसेवक विविध क्षेत्रों में संघ प्रेरित संगठनों में कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश भर के 73,646 स्थान पर संघ की गतिविधियां चल रही हैं। इनमें से 51,710 स्थान पर दैनिक गतिविधियां और 21,936 स्थान पर साप्ताहिक गतिविधियां चल रही हैं। 83,139 शाखाएं देश भर में चल रही हैं। पिछले साल के मुकाबले लगभग 10 हजार शाखाएं बढ़ी हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों में संघ ने ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया है। कुल 58,981 ग्रामीण मंडलों में से 30,770 स्थान पर शाखाएं लग रही हैं और पिछले साल के मुकाबले इसमें 3 हजार की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरसंघचालक के आह्वान पर दो साल का समय देने वाले 2,453 लोगों ने अपना घर छोड़ा है।

संघ में नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने के बारे में उन्होंने बताया कि हर वर्ष 14 से 25 वायु वर्ग के नए स्वयंसेवक जोड़ रहे हैं। पिछले वर्ष 4450 प्रारंभिक वर्ग लगाए गए हैं। इनमें 2.23 लाख ने भागीदारी की है। वहीं दूसरी ओर जॉइन आरएसएस के माध्यम से भी लोग संघ से जुड़ रहे हैं। अब तक का 12 लाख से अधिक लोग इसके माध्यम से जुड़े हैं जिनमें 46000 महिलाएं हैं।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: rss, RSS MEETING
GOVINDA MISHRA March 21, 2025 March 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारत की जवाबी कार्रवाई से हिला पाकिस्तान: कराची बंदरगाह और पेशावर में जोरदार धमाके, ब्लैकआउट और मोबाइल नेटवर्क ठप
अंतराष्ट्रीय राष्ट्रीय समाचार
प्रेम का क्लोजर रिपोर्ट- और आह भी नहीं निकली
विचार
डालमियानगर में चल रहा हनुमान चालीसा ज्ञान यज्ञ, शिव पार्वती विवाह पर सुनाया गया यह प्रसंग
क्षेत्रीय समाचार
छोटे भाई के तिलक की थी तैयारी, बड़े भाई की हो गई हत्या
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?