डेहरी ओन सोन. लोक जनशक्ति पार्टी रा ने डेहरी में शहीद -ए-आजम भगत सिंह, राज़ गुरु और सुखदेव का शहादत दिवस मनाया। लोजपा रा प्रदेश नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि मौजूदा पिढी़ को देश के इन महान सपूतों के आद करते हुए राष्ट्र के प्रति कुछ कर गुजरने की सीख लेनी चाहिए। लोगों ने महान सपूतों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। लोजपा के नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, प्रधान महासचिव धमेंद्र पासवान सहित कई लोगों ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गोपाल जी मुखिया, महिला प्रभारी रंजू सिंह, सपना देवी, रिंकी,रूपा, सीमा,प्रभा, रीमा देवी, उमेश रजक, प्रिन्स कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे।