
कार्यालय संवाददाता, डेहरी। राम नवमी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है।वही ईद भी इस्लाम धर्मावलंबियों के लिए महत्वपूर्ण है। शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र के चारों जिलों रोहतास,भोजपुर,कैमूर व बक्सर में इन दोनों पर्व को लेकर लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं। इस दिन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश सभी एसपी को दिया गया है। शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र के डी आईजी डॉ सत्य प्रकाश के अनुसार राम नवमी के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं, जिससे सुरक्षा की आवश्यकता बढ़ जाती है। पुलिस कर्मियों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट रहना होता है ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए थानास्तर पर शांति समिति की बैठके आयोजित किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि ईद व राम नवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों में खलल डालने वाले उपद्रवियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।चारों जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराए गए है।सैप, बिसैप व केंद्रीय बालों की तैनाती की जाएगी। पर्व को ले पुलिस का फ्लैग मार्च भी हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।पुलिस सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से शोभा यात्रा की निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।पूर्व में जिन स्थलों पर धार्मिक कार्य में खलल डालने में शामिल लोगों पर निरोधात्मक कारवाई करने को निर्देश दिए गया है।