
डेहरी ओन सोन. बिहार के युवा पीढ़ी चिराग पासवान में बिहार का भविष्य देखते है, उक्त बातें डेहरी विधानसभा क्षेत्र के निवासी,लोजपा रा प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बताया। उन्होंने बताया कि देश के प्रतिष्ठित मिडिया सर्वे ने केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को देश के 100 प्रभावशाली लोगों में 59 वें स्थान पर रखा है। इस खबर से पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने चिराग पासवान सहित लोजपा रा के नेताओं सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह रैंक हमारे पार्टी के सुप्रीमों के अटूट प्रतिबद्धता, कुशल नेतृत्व और भारतीय राजनीति में बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। देश और बिहार को उनसे काफी अपेक्षाएं हैं। जिन पर वो खरा उतरेंगे। चिराग पासवान को देश के 100 प्रभावशाली लोगों में 59 वें स्थान पर पहुंचने पर डेहरी विधानसभा क्षेत्र के लोजपा रा के नेता अमित पासवान, गोविंद गुप्ता, धमेंद्र पासवान, बिनोद पासवान, जय राम पासवान,चन्दन तिवारी, रंजू सिंह, विजय पासवान , दशरथ पासवान, सुदामा पासवान, सुनील सिंह, उत्तम सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी।