
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। डालमियानगर स्थित हिन्द मजदूर सभा के कार्यालय में मजदूर नेता बसावन सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस दौरान उनकी मूर्ति पर स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण किया। मजदूर नेता नागेश्वर ने कहा कि बसावन सिंह ने अपने जीवनकाल में समाजवाद का झंडा बुलंद किया। गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। मौके पर नागेंद्र पाण्डेय, नन्हे सिंह, राजू कुमार, शंकर अकेला, पट्टू सेठ, सर्वण कुमार, अब्बास अली, जनक साव, राम यादव मौजूद थे।