By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर लिस्बन पहुंची
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > अंतराष्ट्रीय > राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर लिस्बन पहुंची
अंतराष्ट्रीयसमाचार

राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर लिस्बन पहुंची

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2025/04/07 at 4:05 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published April 7, 2025
Share
SHARE

लिस्बन, 07 अप्रैल (हि.स.)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर लिस्बन पहुंच गईं। वो पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर हैं।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उनके नई दिल्ली से रवाना होने पर कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं। 25 से अधिक वर्षों में भारत के राष्ट्रपति की यह पहली राजकीय यात्रा है। इन यात्राओं से यूरोपीय संघ के दो महत्वपूर्ण भागीदारों के साथ भारत के बहुआयामी जुड़ाव का और विस्तार होगा।

राष्ट्रपति मुर्मु सात और आठ अप्रैल को पुर्तगाल में रहेंगी। यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे हो रहे हैं। इससे पहले, 1998 में तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने पुर्तगाल की यात्रा की थी।

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और संसद अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइयर-ब्रांको से मुलाकात करेंगी। इन बैठकों में व्यापार, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाल में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी।

पुर्तगाल के बाद, राष्ट्रपति मुर्मु नौ अप्रैल को स्लोवाकिया जाएंगी। यह यात्रा इस मायने में भी खास है कि लगभग 30 वर्षों में यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की पहली स्लोवाकिया यात्रा होगी। स्लोवाकिया में राष्ट्रपति मुर्मु वहां के राष्ट्रपति पीटर पेल्लेग्रिनी, प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और संसद अध्यक्ष रिचर्ड राशी से मुलाकात करेंगी। इन बैठकों में भारत और स्लोवाकिया के बीच व्यापार, तकनीकी सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: international news in hindi, president portugal visit
GOVINDA MISHRA April 7, 2025 April 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार
12 मई को गुरु गोरखनाथ का प्रकोटत्सव मनाने को लेकर की गई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला कमिटी संग की वर्चुअल मीटिंग
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?