
डेहरी-ऑन-सोन। भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 134वां जयंती के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री श्री सत्यनारायण पासवान और पूर्व जिला मंत्री रामायण पासवान के संयुक्त नेतृत्व में सासाराम समाहरणालय गेट पर स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा एवं स्थल की साफ-सफाई और गगनभेदी नारों के साथ कैंडल रौशनी की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता गुप्तेश्वर गुप्ता, जिला मंत्री शिवनाथ चौधरी, मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश रंजन,नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्षसंदीप सोनी,नगर उतरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, संतोष कुमार,बलिस्टर पासवान, सूरज मेहता, आनंद जयसवाल,कपिल चौधरी, मनीष गुप्ता, अशोक गौंड, सूजित गौंड, बाल्मीकि तिवारी, राजकिशोर,सुनील कुशवाहा, अरुण कांस्यकार , मयंक मौली, देवलाल पाल, सहित दर्जनों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।