By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: शादी के दो दिन पहले मंगेतर की प्रेमी से करा दी हत्या, पूरी कहानी जान आप हो जाएंगे हैरान
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > शादी के दो दिन पहले मंगेतर की प्रेमी से करा दी हत्या, पूरी कहानी जान आप हो जाएंगे हैरान
क्षेत्रीयसमाचार

शादी के दो दिन पहले मंगेतर की प्रेमी से करा दी हत्या, पूरी कहानी जान आप हो जाएंगे हैरान

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2025/04/20 at 10:29 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published April 20, 2025
Share
SHARE

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद। एक युवती ने प्रेमी से मिलकर शादी से दो दिन पहले ही अपने मंगेतर योगा टीचर की हत्या करा दी। पहले मंगेतर का फोटो और पता भेजकर उसके बारे में जानकारी दी, फिर प्रेमी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला। उसके हाथ-पैर तक तोड़ दिए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भेजा है। घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद के आईएमटी इलाके की है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मगर, युवक के परिजनों का कहना है कि जब तक युवती और सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, वे अंतिम संस्कार नहीं करंगे। उन्होंने पुलिस पर भी आरोपी पक्ष पर मिले होने का आरोप लगाया है। गांव सोतई निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गौरव बीपीटीपी एरिया में स्थित एक निजी स्कूल में टीचर है। उसका रिश्ता बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी की रहने वाली युवती नेहा से तय हुआ था। नेहा का परिवार मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। 15 अप्रैल को ही दोनों की सगाई हुई थी। 19 अप्रैल को शादी होनी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। हर कोई शादी की तैयारियों में जुटा था। प्रेमचंद ने बताया कि 17 अप्रैल को दोपहर गौरव अपनी कार से बल्लभगढ़ सामान लेने गया था। लौटते वक्त जैसे ही वह आईएमटी में अपने गांव के मोड़ पर पहुंचा तो कुछ लडक़ों ने गौरव को जबरन रोक लिया और रॉड, डंडे से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गौरव के दोनों पैर, हाथ तोड़ दिए और सिर में भी चोटें मारी। उसे बेहोशी की हालत में छोडक़र हमलावर फरार हो गए। गौरव सडक़ पर ही तड़प रहा था। किसी राहगीर ने उसी के फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घायल बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पिता प्रेमचंद के मुताबिक बेटे के शरीर में 12 से 15 जगह फ्रैक्चर आए थे। वह बार-बार बेहोश हुए जा रहा था। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा तो बेहोश हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि गौरव कोमा में चला गया है। मगर, बेहोश होने से पहले ही गौरव ने बताया कि यह हमला उसकी होने वाली दुल्हन ने ही कराया है। उसने अपने प्रेमी गांव तिगांव निवासी सौरव नागर और उसके साथियों को उसकी फोटो और पता भेजकर यह हमला कराया है। आरोपी उसकी चेन और अंगूठी भी लूट ले गए है। प्रेमचंद ने पुलिस को बताया कि रिश्ता होने के लगभग 20 दिन बाद तिगांव निवासी सौरव नागर नामक लडक़े ने 28 मार्च 2025 को गौरव को जाट चौक बीपीटीपी के पास रोक लिया था। उस समय सौरव के साथ सोनू नाम का लडक़ा भी था। दोनों ने गौरव से कहा था कि युवती से शादी मत करना नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद गौरव के पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवती नेहा, उसके प्रेमी सौरव नागर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरव नागर और सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। उधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही लडक़ी का परिवार फरार हो गया। कोमा की हालत में जिंदगी की जंग लड़ रहे गौरव ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। कहना था कि तीन दिन पहले तक घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। हर कोई खुश था। मगर, गौरव की मौत ने सब को हिलाकर रख दिया है। गौरव काफी मिलनसार था।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: crime news, DELHI NCR NEWS, Delhi News
GOVINDA MISHRA April 20, 2025 April 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सुशील मोदी को इस तरह बिहार सरकार ने किया याद, समर्थकों ने किया स्वागत
क्षेत्रीय समाचार
रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?